फिल्म 'लाल सिंह चड्‌ढा' के लिए आमिर खान सीख रहे हैं खुद से पगड़ी कैसे बांधी जाती है

आमिर खान के बारे में यह प्रसिद्ध है कि वे रोल के लिए पूरी तैयारी खुद ही करते हैं। यही बात उनकी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्‌ढा' पर भी लागू हो रही है। फॉरैस्ट गम्प की हिन्दी रीमेक में अपने सरदार वाले रोल के लिए आमिर खुद ही पगड़ी बांधना सीख रहे हैं


एंटरटेनमेंट वेबसाइट कोईमोई की खबर के अनुसार लाल सिंह चड्‌ढा की कहानी को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। जबकि अद्वैत चंदन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। इसकी शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। लाल सिंह चड्‌ढा अगले साल क्रिसमस वीक पर रिलीज होगी। 


विजय भी होंगे आमिर के साथ : 'लाल सिंह चड्‌ढा' में साउथ के स्टार विजय सेतुपति की एंट्री भी हुई है। विजय ने कहा - वह तमिल-तेलुगु के अलावा दूसरी इंडस्ट्री की फिल्मों में काम करने से डरते हैं। विजय का कहना है भाषा कोई बड़ी बाधा नहीं है वह सीखी जा सकती है लेकिन उस क्षेत्र की संस्कृति को समझना ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि सिर्फ कल्चर के जरिए ही हम दर्शकों से जुड़ सकते हैं। विजय के अलावा फिल्म में 'थ्री इडियट्स' में करीना-आमिर के साथ नजर आईं मोना सिंह भी होंगी। 


बात ओरिजनल फिल्म की : फॉरेस्ट गंप 1994 में रिलीज हुई थी और अब फिल्म के एक्टर टॉम हैंक्स 63 साल के हो चुके हैं। फिल्म ने ऑस्कर के एक दर्जन नॉमिनेशन पाए थे और छह ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी।


Popular posts
लॉकडाउन बढ़ाने से पहले गरीबों के खातों में जमा कराएं 5-5 हजार रुपए; कोरोना जिहाद पर कहा- यह देश को कमजोर करने की चाल
दीपेंद्र हुड्डा व रामचंद्र जांगड़ा बने राज्यसभा सांसद, अधिसूचना हुई जारी
क्लास एक से 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी बिना एग्जाम दिए ही अगली कक्षा में प्रमोट होंगे
शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे तक 22 घंटे के लिए 2400 ट्रेनें नहीं चलेंगी, दिल्ली-बेंगलुरु में मेट्रो और हरियाणा में बसें बंद रहेंगी
बस्ती की पहचान इतनी सख्त हो चली है कि गूगल पर ‘रविदास कैंप’ सर्च करो तो निर्भया के दोषियों के चेहरे दिखाई पड़ते हैं
Image